जैसा की आप सभी लोगों को ज्ञात है आज रुड़की शहर के नेहरू स्टेडियम में क्या मंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं श्रीमती डॉक्टर कल्पना सैनी का सम्मान समारोह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें मुख्य रुप से संजय अरोड़ा
प्रवीण सिंधु पश्चिमी मंडल अध्यक्ष भाजपा एवं अभिषेक चंद्रा पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और महिला मंडल की कार्यकर्ताओं आदि लोगों का विशेष रुप से योगदान है। मगर कहीं ना कहीं इस कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप का भी दखल दिखाई दे रहा है अगर यह कहना जाए कि अरविंद कश्यप आज के मंच से भारतीय जनता पार्टी में वापसी की कोशिश करेंगे लेकिन इस प्रकरण में कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय विधायक श्री प्रदीप बत्रा की अनदेखी भी की गई है जिसको लेकर प्रदीप बत्रा एवं उनके समर्थकों में खासा रोष दिखाई दिया। जैसा की आप सभी लोगों को अवगत है कि कल भारतीय जनता पार्टी ने इमरजेंसी के विरोध में काला दिवस मनाया और हाथों पर काली पट्टियां बांधी लेकिन इसी क्रम में सिविल लाइंस में चंद्रशेखर आजाद चौक पर क्षेत्रीय विधायक प्रदीप बत्रा एवं उनके सहयोगी कार्यकर्ताओं द्वारा अरविंद कश्यप का विरोध किया गया एवं उनका पुतला फूंका गया। कहीं ना कहीं संगठन एवं विधायक जी का जो गतिरोध पिछले कुछ दिनों से चला आ रहा था कल शांत दिखाई दिया और सभी एकजुट नजर आए अपार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप के खिलाफ। अब देखना यह है कि आज मंच पर अगर अरविंद कश्यप भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लेते हैं फिर कार्यकर्ताओं एवं मंडल अध्यक्षों की क्या प्रतिक्रिया रहेगी।