Latest Update

*तिरंगे की शान में गूंजा रुड़की, भाजपा की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब*

रुड़की। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत वातावरण में भाजपा जिला रुड़की द्वारा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के संयोजक संजय अरोड़ा रहे। यात्रा में भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। देश के प्रत्येक नागरिक के हृदय में तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर निरंतर मजबूत हो रहा है और आज देश विकसित भारत के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि तिरंगा देश के करोड़ों नागरिकों की भावनाओं, त्याग, संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य जन-जन में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति गौरव की भावना को और मजबूत करना है। 

रुड़की मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा मार्ग राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं ने “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया और बड़ी संख्या में लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

यात्रा में भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल, राज्य मंत्री आदेश सैनी, शोभा राम प्रजापति,अजीत सिंह, सागर गोयल, संजय अरोड़ा, संजीव तोमर, सौरभ गुप्ता, सोनू धीमान, भीम सिंह, सतीश सैनी, तेज सिंह , नवनीत सिंह, सचिन झबरेड़ी, प्रतिभा चौहान, नितिन गोयल, पंकज नंदा, आकाश गौतम, सुशील रावत, अंकित गौतम, कदम सिंह, पवन तोमर, विभोर सेठी, आदित्य रोड, विकास प्रजापति, धीर सिंह, नीलकमल शर्मा, बृजमोहन सैनी, गुरजिंदर सिंह, सुमित अग्रवाल संदीप पुरी, संजय पाल, नरेश शर्मा, सुरेश सैनी, महेंद्र काला, संजीव कक्कड़, राजेश सैनी, आकाश दीप पंडित , रोमा सैनी, सावित्री मंगला, ममता राणा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा यात्रा ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है। राष्ट्रहित, राष्ट्रसेवा और संगठन के प्रति समर्पण की भावना के साथ भाजपा कार्यकर्ता निरंतर समाज के बीच कार्य करते रहेंगे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News