Latest Update

विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया

रुड़की। नगर निगम रुड़की द्वारा अधिकृत रेरिटन कंसल्टिंग द्वारा मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में जागरूक करते हुए तिरंगे झंडे वितरित किए गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अभियान में सहभागिता करते हुए हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। उन्हें अपने घर, विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने, कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फैलाने तथा गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम के साथ-साथ स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं स्वच्छता अपनाने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News