Latest Update

कांग्रेसियों ने किया नवनियुक्त प्रदेश महामंत्रियों एवं प्रदेश सचिवों का स्वागत

रुड़की।कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव हाजी नौशाद अली के कार्यालय पर नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अरविंद प्रधान तथा प्रदेश सचिव सुधीर शांडिल्य का स्वागत किया।इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश हाईकमान के फैसले की सराहना करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।पूर्व प्रदेश सचिव हाजी नौशाद अली ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस संगठन का विस्तार होने से पूरे प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।नवनियुक्त महामंत्री पहले से कांग्रेस के समर्पित रहे हैं।बीएलए-1 सलमान ने कहा कि कांग्रेस लगातार पूरे देश में मजबूत हो रही है।पेपर लीक और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ को लेकर लगातार युवाओं और उनके माता-पिता की नजर में भाजपा और सरकार की छवि ख़राब हो चुकी है।नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अरविंद प्रधान ने कहा कि भाजपा कभी युवाओं के हित में नहीं रही है।भाजपा ने सत्ता में आने के बाद हमेशा से ही सरकारी नौकरियां समाप्त कर युवाओं का भविष्य समाप्त करने का कार्य किया है,जिस कारण आज युवा और उनके माता-पिता उत्तराखंड से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने में लग गए हैं।नवनियुक्त प्रदेश सचिव सुधीर शांडिल्य ने कहा कि भाजपा न तो युवाओं के हित में है और न ही किसान,मजदूर के हित में है।छोटे कारोबारियों तक को सरकार जीएसटी की खामियों और आनलाइन कारोबार लाकर समाप्त करने में लगी है।हर वर्ग भाजपा से त्रस्त है।वर्ष 2027 में उत्तराखंड से भाजपा की विदाई होने जा रही है। इस अवसर पर गुलसनव्वर,धर्मपाल जाटव, गौरव प्रधान, अब्दुल वाहिद,राहुल कुमार,अजीब मलिक,इमरान कुरैशी,अरशद उर्फ अर्शी,रईस अहमद, रईस मामा आदि मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News