Latest Update

दीक्षारंभ कार्यक्रम में सौरभ भूषण शर्मा ने छात्राओं को दिया शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रसेवा का संदेश ‘एक पेड़ माँ के नाम’, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियानों से जुड़ीं छात्राएं

 

एस.एस.डी.पी.सी. गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, रुड़की में तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

रुड़की, 12 अगस्त 2026।

श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुड़की में नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं महाविद्यालयीन जीवन से परिचय कराने के उद्देश्य से तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ 12 अगस्त 2026 को हुआ। यह कार्यक्रम 12 से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

दीक्षारम्भ कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सौरभ भूषण शर्मा, सचिव, प्रबंध समिति एवं प्रदेश संयोजक, व्यवसायिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए श्री सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश केवल उच्च शिक्षा प्राप्त करने की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थी के व्यक्तित्व निर्माण, आत्मविश्वास और जीवन के लक्ष्य को निर्धारित करने की महत्वपूर्ण यात्रा है। आज के विद्यार्थी ही कल देश और समाज का नेतृत्व करेंगे, इसलिए शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि बेटियां आज प्रत्येक क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ा रही हैं। बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आत्मनिर्भरता के अवसर प्रदान करना समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदमों में से एक है। उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि वे अपने सपनों को बड़ा रखें, निरंतर मेहनत करें और अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा संस्थान का नाम रोशन करें।

साथ ही उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य में सरकार द्वारा शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के लिए अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। 

इसी क्रम में “एक पेड़ माँ के नाम”, “हर घर तिरंगा” और “नशा मुक्त भारत” जैसे अभियानों को जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को इन अभियानों की शपथ दिलाई गई तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के रूप में प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी माँ के नाम एक पौधा भी भेंट किया गया, जिसे वे अपने घर में रोपित करेंगे एवं “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को तिरंगे वितरित किए गए जिसे वे अपने घरों में सम्मानपूर्वक लहराएंगे। 

उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे इंडक्शन कार्यक्रम विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, गतिविधियों और उपलब्ध अवसरों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा गर्ग ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि दीक्षारंभ कार्यक्रम UGC दिशानिर्देशों एवं विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने छात्राओं को महाविद्यालय की गरिमामयी परंपराओं, अनुशासन एवं शैक्षणिक मूल्यों का पालन करते हुए ज्ञान, संस्कार एवं कौशल के साथ अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करने के लिए प्रेरित किया।

परिचय सत्र में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा गर्ग ने नवप्रवेशित छात्राओं को महाविद्यालय के विजन एवं मिशन, आचार-संहिता, शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियों तथा महाविद्यालय की प्रमुख उपलब्धियों से अवगत कराया। । उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, नैतिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है।

महाविद्यालय की आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर एवं एसोसिएट प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग, डॉ. भारती शर्मा ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को महाविद्यालय की छात्राओं के माध्यम से व्यापक जनभागीदारी प्रदान की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत लगभग 22 ग्रामों से जुड़ी छात्राओं को अभियान से जोड़ा गया है, जिससे पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश व्यापक स्तर तक पहुँचाया जा सके।

कार्यक्रम का संचालन कर रहीं IQAC को-कोऑर्डिनेटर डॉ. कामना जैन ने बताया कि दीक्षारंभ कार्यक्रम के अंतर्गत आज के सत्र में संस्थागत परिचय, पाठ्यक्रम एवं विभागीय अभिमुखीकरण, प्रायोगिक एवं कौशल-आधारित गतिविधियाँ, सपोर्टिंग स्टाफ परिचय, पीयर प्रेशर, कृतज्ञता, मेंटर-मेंटी परिचय, सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों पर आधारित चर्चा, एंटी-रैगिंग जागरूकता, ‘कैच द रेन’ डॉक्यूमेंट्री सत्र, छात्र अनुभव साझा करना, ‘I Have a Dream’ गतिविधि तथा विभिन्न खेल एवं सहभागितापरक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। 

वरिष्ठ प्रवक्ता प्रोफेसर अलका आर्य ने बताया कि इन गतिविधियों का उद्देश्य छात्राओं को महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक परिवेश से आत्मीय रूप से जोड़ते हुए उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना है।

सांस्कृतिक समिति प्रभारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना चौहान के संयोजन में ‘नशा मुक्त भारत’ जनव्यापी शपथ भी संपन्न कराई गई। छात्राओं ने नशे से दूर रहने, स्वयं जागरूक बनने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के मध्य टैलेंट हंट गतिविधि संपन्न की जाएगी।

क्रीडा समिति प्रभारी श्रीमती अंजलि प्रसाद ने छात्राओं को ताइक्वांडो ऐड आन कोर्स, वार्षिक खेलकूद प्रतिस्पर्द्धाओं के विषय में जानकारी दी।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, स्टूडेंट पीयर ट्रेनर्स, प्रीफेक्ट्स एवं नवप्रवेशित छात्राएँ उत्साहपूर्वक उपस्थित रहीं। आगामी दो दिनों में छात्राओं के लिए विभिन्न शैक्षणिक, कौशल-आधारित, मूल्यपरक एवं रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News