
रायवाला। श्रावण माह के पावन अवसर पर हिंदू सुरक्षा सेवा संघ रायवाला मंडल के तत्वावधान में सामूहिक रूप से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा और व्यवस्थाओं को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश महामंत्री रोहित गुप्ता के द्वारा चिकित्सा शिविर भी लगाया गया, जिसमें लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
भंडारे के आयोजन में मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार सनातनी, जिला मंत्री रवि कनौजिया, मंडल प्रभारी सुंदर कुमार, मंडल संगठन महामंत्री सचिन कुमार, मंडल कोषाध्यक्ष संजय भारद्वाज तथा मंडल उपाध्यक्ष दयाराम कश्यप का विशेष योगदान रहा।
इसके अलावा मंडल उपाध्यक्ष राकेश जोशी, मंडल प्रवक्ता रमेश चंद पाण्डेय, मंडल मंत्री रवि प्रजापति, रविन्द्र कश्यप, मनोज सिंह रावत, राकेश सिंह चौहान, सत्यप्रकाश सैनी, मुकेश कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्रावण माह भगवान शिव की आराधना और सेवा का पावन अवसर है। इस दौरान श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है। संगठन द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया।





