
रुड़की। सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के कांवड़ सेवा केंद्र पर शिवभक्तों की सेवा का सिलसिला निरंतर जारी है। सेवा केंद्र पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों को टेंट,कूलर,भोजन, शुद्ध पेयजल, चाय, फल, प्राथमिक चिकित्सा,मोबाइल चार्जिंग,तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा स्वयं समय-समय पर सेवा केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं तथा शिवभक्तों का स्वागत कर उनका कुशलक्षेम भी पूछ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा करना भगवान भोलेनाथ की सेवा के समान है और यह कार्य पूरी श्रद्धा, समर्पण एवं सेवा भाव से निरंतर किया जा रहा है।
सेवा केंद्र की व्यवस्थाओं में निशांत राणा, अर्जुन सिंह, चंद्रकांत शर्मा, अमित मेहंदीरत्ता, मयंक मेहंदीरत्ता, तुलसी, राहुल चांदना, पीयूष चांदना, अमित पाटिल, विक्रांत बर्मन, नरेश यादव एवं अन्य कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ दिन-रात जुटे हुए हैं। सभी स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं, जिसकी कांवड़ यात्री भी खुले मन से सराहना कर रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने सभी शिवभक्तों की मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रही है





