Latest Update

उत्तराखंड–उत्तर प्रदेश सीमा पर वरिष्ठ अधिकारियों का संयुक्त समन्वय निरीक्षण

रुड़की। कांवड़ मेला सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हरिद्वार–बिजनौर अंतर्राज्यीय सीमा पर संयुक्त समन्वय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिजनौर, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात हरिद्वार, पुलिस अधीक्षक नगर बिजनौर एवं पुलिस अधीक्षक यातायात बिजनौर ने सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, कांवड़ यात्रियों की सुगम एवं सुरक्षित आवाजाही तथा दोनों राज्यों के मध्य समन्वय की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।

इस अवसर पर दोनों जनपदों के यातायात प्रभारी, सीमा क्षेत्र के थाना प्रभारी/प्रभारी निरीक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आपसी समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने, सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान, निर्बाध यातायात संचालन तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News