Latest Update

रुड़की में यूजर चार्ज को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए यूजर चार्ज को जनता पर अतिरिक्त बोझ बताया है।

रुड़की में यूजर चार्ज को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए यूजर चार्ज को जनता पर अतिरिक्त बोझ बताया है। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी और पूर्व मेयर गौरव गोयल ने आरोप लगाया कि जब शहरवासी पहले से हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और सीवरेज टैक्स दे रहे हैं, तो फिर अलग से यूजर चार्ज वसूलना पूरी तरह गलत है। कांग्रेस का कहना है कि शहर में मूलभूत सुविधाएं भी संतोषजनक नहीं हैं, ऐसे में जनता से नया शुल्क लेना न्यायसंगत नहीं है। नेताओं ने साफ चेतावनी दी है कि यदि घरेलू उपभोक्ताओं से यूजर चार्ज की वसूली तत्काल बंद नहीं की गई, तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन छेड़ेगी और इस लड़ाई को सड़क से लेकर हर स्तर तक लड़ेगी।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News