Latest Update

रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा,पूर्व मेयर गौरव गोयल ने रक्तवीरों का किया सम्मान

रुड़की।सुनहरा रोड स्थित रक्तदान शिविर का आयोजन स्वर्गीय शिवम अष्टवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर किया गया,जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया।शिविर का शुभारंभ पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा फीता काटकर किया गया।इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है,जिसमें अधिक से अधिक लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान कर पुण्य कमाना चाहिए।शिविर आयोजक अनस गाजी ने कहा कि उनकी संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचना है और वह भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित एवं सेवा के कार्य निरंतर करते रहेंगे।शिविर में युवाओं द्वारा लगभग पचास यूनिट रक्तदान किया गया तथा स्वर्गीय शिवम अष्टवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मोंटू अष्टवाल,मोहित अष्टवाल,हर्ष नागयान,मोहित राम राणे,रचित,नितिन,मयंक,प्रदुमन,आकाश अष्टवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News