Latest Update

मुजफ्फरनगर में गूंजे रफी साहब के तराने,40 में से 13 सिंगरों का सहारनपुर फाइनल के लिए चयन

मुजफ्फरनगर।सुर सम्राट मोहम्मद रफी को समर्पित “एक शाम मोहम्मद रफी के नाम” सिंगिंग कंपटीशन का भव्य ऑडिशन रॉयल सिनेमा,मुजफ्फरनगर में संपन्न हुआ।ऑडिशन में जिले भर से आए चालीस से अधिक उभरते गायकों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा और रफी साहब के सदाबहार नगमों से हॉल को मंत्रमुग्ध कर दिया।स्टार जज और कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डायरेक्टर,प्रोड्यूसरव एक्टर सलीम गौर जीएस ग्रुप के ऑर्गेनाइजर अरशद गुड्डू,वरिष्ठ गायक वेद प्रकाश,शहनाज सलमानी आदि मौजूद रहे।चयनकर्ता की भूमिका में कांग्रेस पार्टी की जिला उपाध्यक्षा डॉ०शाजिया नाज एडवोकेट देवबंद

 और नाजिया परवीन ने बखूबी निभाई।मंच का संचालन पाशा खान के द्वारा किया गया।कड़े मुकाबले के बाद जज पैनल ने सहारनपुर में होने वाले ग्रैंड फिनाले के लिए तेरह प्रतिभाशाली गायकों का चयन किया।मुजफ्फरनगर से चयनित सिंगरों में जय कुमार,गीता काकरान,मनोज कुमार,गौतम भारती,कुमारी अयाना,आर्यन राज वर्मा,आशुतोष वर्मा, वसीम काजी,अब्दुल खालिक,भीम सेन समेत अन्य कलाकार शामिल रहे,वहीं सहारनपुर से मोहम्मद दानिश,वसीम सरवर और सलीम पहले ही फाइनल के लिए चुने जा चुके हैं।अब इन सभी चयनित कलाकारों की आवाज और परफॉर्मेंस को सहारनपुर फाइनल के लिए और निखारा जाएगा। ऑडिशन के दौरान स्पेशल गीतों की प्रस्तुति में वरिष्ठ गायक वेद प्रकाश,अरशद गुड्डू,शहनाज सलमानी और गायक सदाकत अली ने एक से बढ़कर एक नगमे पेश कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।हॉल में मौजूद हर शख्स रफी साहब की यादों में खो गया।डायरेक्टर सलीम गौर ने कहा मुजफ्फरनगर की धरती पर इतने बेहतरीन सुर मिलेंगे,सोचा भी नहीं था।ये सभी रफी साहब के सच्चे वारिस हैं,वहीं डॉ०शाजिया नाज एडवोकेट ने कहा कि नई पीढ़ी का रफी साहब के गानों से जुड़ाव देखकर दिल खुश हो गया।सहारनपुर फाइनल ऐतिहासिक होगा।अब अगला पड़ाव सहारनपुर

सभी चयनित सोलह सिंगर सहारनपुर में होने वाले फाइनल मुकाबले में अपनी दावेदारी पेश करेंगे।आयोजकों के अनुसार फाइनल की तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News