Latest Update

*रुड़की में फहराएगा तिरंगा, युवाओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत* *राजेंद्र चौधरी*

आज जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर पंडित सुभाष चंद्र शर्मा जी की अध्यक्षता एवं जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के संचालन में कार्यक्रम में कार्यालय पहुंचकर भाजपा की नीतियों से नाराज होकर रुड़की विधानसभा क्षेत्र के अनेक युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर पूर्व में गौरव गोयल ने कहा कि भाजपा की भ्रष्ट नीतियों से जनता में रोष व्याप्त है आने वाला भविष्य कांग्रेस का है उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है तथा युवाओं का भविष्य कांग्रेस में ही सुरक्षित है इन सभी बातों से प्रभावित होकर युवा कांग्रेस पार्टी की तरफ आकर्षित हो रहे हैं ।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि रुड़की से कांग्रेस का कुनबा बढ़ाने का बिगुल बच चुका है युवा राम मंदिर चंदा प्रकरण बद्रीनाथ के सोना प्रकरण महंगाई भ्रष्टाचार एवं चंद् पूंजी पतियों के हितों के लिए काम कर रही सरकार से ऊब चुके हैं और आज का युवा राहुल गांधी के समर्पित एवं देश हित के लिए राहुल गांधी की तरफ आकर्षित हो रहा है जिसका परिणाम है कि आज रुड़की में डॉक्टर विवेक सिंह, पंकज राठी एवं राजीव वालिया जैसे युवाओं ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की उन्होंने कहा कि सभी नवयुवकों का कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है तथा उनसे उम्मीद है कि वह और अधिक युवाओं को जोड़ने का कार्य करेंगे। 

 

इस अवसर पर पार्टी में शामिल हुए युवा डॉक्टर विवेक सिंह ने कहा कि राम मंदिर को लूटने वाले पेट्रोल में मिलावट करने वाले महंगाई करने वाले छात्रों की परीक्षाएं लीक करने वाले देश में महंगाई बढ़ाने वाले लोगों से युवाओं का भरोसा उठ गया है और इन्हीं सब बातों से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है उन्होंने राहुल गांधी को सच्चा देशभक्त एवं जनहित का नेता बताया। 

इस अवसर पर पंकज राठी ने कहा कि युवा बेरोजगार है और सरकार अपने पूंजीपति दोस्तों मजबूत बनाने एवं राम मंदिर तक को लूटने का काम कर रही है भाजपा का भांडा फूट गया है उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस परिवार में शामिल हो।

आज डॉ विवेक सिंह, पंकज राठी तथा राजीव वालिया जी ने पंडित सुभाष चंद्र शर्मा जी की अध्यक्षता में तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुड़की महानगर राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी एवं रिजवान अहमद तथा पूर्व मेयर गौरव गोयल तथा जिला महामंत्री मोहित त्यागी एवं विकास त्यागी मोनू जी के प्रयास से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ हरविंदर सिंह, महामंत्री संजय गुड्डू पूर्व पार्षद, विजय पाल सिंह ,सुधीर चौधरी ,सुनील शर्मा, उम्मेद गाजी, डॉ इरशाद मीर,नूर मोहम्मद ,जिला प्रवक्ता अनिल पुंडीर जी नूर मलिक नसीम खान नूर आलम अनूप शर्मा जी आदि मौजूद रहे।

सभी साथियों का कांग्रेस परिवार रुड़की महानगर में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन 💐🙏

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News