
रुड़की। इनर व्हील क्लब रुड़की की ओर से डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य एवं वित्तीय क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में क्लब की ओर से डॉ. सुप्रीत कौर, डॉ. सोनाली धई, डॉ. सुमिता ऐरेन, डॉ. वंदना ग्रोवर, डॉ. प्रीति अरोड़ा, डॉ. मधुरिमा, डॉ. मधुलिका, डॉ. गरिमा गोयल, डॉ. ज्योत्सना अग्रवाल, चार्टर्ड अकाउंटेंट शालिनी प्रकाश एवं खुशबू अरोड़ा को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष संगीता पुरुथि ने कहा कि डॉक्टर अपने समर्पण, सेवा भावना और अथक परिश्रम से लोगों को स्वस्थ जीवन प्रदान करते हैं। वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स अपनी विशेषज्ञता, पारदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली के माध्यम से देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के इन दोनों महत्वपूर्ण वर्गों का सम्मान करना उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है।कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों ने भी क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सम्मान उन्हें समाज की सेवा के लिए और अधिक प्रेरित करता है।इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की सदस्य शशि कीर, सरिता, रुचि, फराह मलिक, रजनी, जनक कोहली, नेहा गुलाटी, गगनदीप सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।





