Latest Update

आज 84 यूके एनसीसी बटालियन (84 UK NCC Bn) द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ हरिद्वार विश्वविद्यालय में किया गया।

आज 84 यूके एनसीसी बटालियन (84 UK NCC Bn) द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ हरिद्वार विश्वविद्यालय में किया गया। इस अवसर पर मोंटफोर्ट स्कूल, हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज तथा हरिद्वार विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स, शिक्षकगण एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम 84 यूके एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जगदीश अलमिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरिद्वार विश्वविद्यालय के एएनओ लेफ्टिनेंट सुमित चौहान, हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज के सीटीओ डॉ. देवेंद्र कुमार तथा मोंटफोर्ट स्कूल की सीटीओ सुश्री दीपिका गोस्वामी उपस्थित रहीं। साथ ही, हरिद्वार विश्वविद्यालय के एनसीसी इंस्ट्रक्टर श्री अनूप सैनी , पीवीसी डॉ आदेश आर्य , डायरेक्टर डॉ विपिन सैनी,फार्मेसी हेड डॉ देवव्रत एवं एडमिन सुपरवाइजर देवाशीष भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इस अवसर पर 84 यूके एनसीसी बटालियन के हवलदार अजयबीर सिंह एवं हवलदार पूरन सिंह भी कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहे तथा उन्होंने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का आयोजन 84 यूके एनसीसी बटालियन के एडमिन ऑफिसर लेफ्टिनेंट अमन के निर्देशानुसार एवं श्री रवि कपूर जी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने योग के महत्व को समझते हुए नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया।

मीडिया टीम हरिद्वार विश्वविद्यालय रुड़की 

7500144222

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News