Latest Update

सर्वानंद घाट से पंतद्वीप पार्किंग तक 20 एवं 21 जून को चलाया जाएगा विशेष स्वच्छता अभियान

जिलाधिकारी मयूर दिक्षित ने सभी स्वयंसेवियों संस्थाओं,सामाजिक संगठनों,संत समाज,धार्मिक संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों,औद्योगिक इकाइयों, मीडिया बंधु, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से स्वच्छता अभियान में सभी से की गई सहयोग की अपील

हरिद्वार। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी/स्वच्छता सहयोजक मीरा रावत ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में 20 एवं 21 जून 2026 को प्रातः 8 बजे से सर्वानंद घाट से पंतद्वीप पार्किंग तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

      उन्होंने अवगत कराया है कि इन क्षेत्रों में अत्यधिक कूड़ा होने के कारण धर्मनगरी में आ रहे श्रद्धालुओं एवं तीर्थ यात्रियों को हुई गंदगी के कारण काफी परेशानियों हो रही है,जिसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में इन क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

     उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी ने जनपद के सभी स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, अधिकारीगण/कर्मचारियों, धार्मिक संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं औद्योगिक इकाइयों सहित आम जन मानस से इस स्वच्छता अभियान में शामिल होकर सहयोग करने की अपील की गई है। जिससे कि तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ, स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके जिससे की तीर्थ नगरी में आ रहे श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों को साफ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News