
आज जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर द्वारा जन जन के नेता और देश के छात्रों, युवाओं, महिलाओं,गरीबों किसानों ओर सभी वर्गों के हितों के लिए संघर्षरत भारत के नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी का जन्मदिन गौशाला चाव मंडी पर धूम धाम से मनाया गया।
इस अवसर पर वयोवृद्ध नेता मुख्यातिथि पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि राहुल गांधी जैसे नेक, निर्भीक, ईमानदार और सहनशील व्यक्तत्व के धनी सदियों एक दो पैदा होते हैं उन्होंने राहुल गांधी को अच्छे स्वास्थ्य एवं जनता की सेवा करने का आशीर्वाद दिया।

जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि 21वी सदी में महात्मा गांधी के प्रतीक नज़र आ रहे हैं राहुल गांधी। जिस प्रकार से राहुल गांधी गरीबों माताओं बहनों किसानों मजदूरों और युवाओं तथा छात्रों की लड़ाई लड़ रहे हैं वह प्रशंसनीय है।
शिक्षाविद् ओर जिला कांग्रेस महामंत्री वैभव सैनी ने राहुल गांधी को भविष्य का प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि जो सरकार युवाओं ओर छात्रों के भविष्य के प्रति गंभीर नहीं होती उसकी विदाई होती है।
जिला कांग्रेस महामंत्री ओर आज के कार्यक्रम संयोजक मोहित त्यागी ने कहा कि राहुल गांधी जी एक सज्जन ओर शिक्षित नेता हैं और भारत देश को उनकी आवश्यकता है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, राजेंद्र चौधरी एडवोकेट जिलाध्यक्ष रुड़की, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओवेश अंसारी,ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी, जिला उपाध्यक्ष डॉ हरविंदर सिंह,प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी ,ओमवीर सिंह मलिक मोहन नारायण सक्सेना जी,वैभव सैनी ,संजय गुड्डू पूर्व पार्षद मोहित त्यागी प्रधान जसवीर सिंह नूर आलम मलिक मकसूद हसन डॉ परवेज़ अहमद विशाल सहगल डॉ इरशाद मीर नूर हसन सेवादल अध्यक्ष सुशील कश्यप राज कुमार नरेन्द्र शर्मा मुंफेत अली गौरव प्रधान मनोज गिरी मोहित कुमार एडवोकेट रवि तोमर सौरभ सैनी मोनू मिन्टू कुमार मोनू त्यागी जावेद खान अफज़ल ताहिर विशाल सैनी, नन्दू भाई गोपाल राणा आदि मौजूद रहे।





