Latest Update

रुड़की में भाजपा की कोर कमिटी बैठक संपन्न, मंत्री बत्रा ने दिए दिशा-निर्देश

रुड़की। विधानसभा रुड़की भाजपा कोर कमिटी की बैठक का आयोजन रुड़की में किया गया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने प्रतिभाग करते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनके समर्पण से पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कौशिक,भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी एवं सुमित अग्रवाल सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News