Latest Update

भगवानपुर विधानसभा में भाजपा संगठन सशक्तिकरण अभियान तेज,सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी मंत्र

रुड़की/भगवानपुर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करते हुए करौंदी मंडल में भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती,बूथ प्रबंधन तथा आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की।अपने संबोधन में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है,जिसकी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।उन्होंने शक्ति केंद्र प्रभारियों,संयोजकों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को सशक्त बनाने का संकल्प लें और मतदाताओं के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें।भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ०मधु सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की सफलता अनुशासन,समर्पण और सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रत्येक महत्वपूर्ण बैठक में अनिवार्य रूप से भाग लेने तथा अपने-अपने मंडलों के अंतर्गत बूथों पर नियमित प्रवास करने का आग्रह किया।कहा कि बूथ ही भाजपा की वास्तविक ताकत हैं और बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता का आधार बनता है।बैठक में राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी व शोभाराम प्रजापति,भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,देवी सिंह राणा,मधुप त्यागी, मंडल अध्यक्ष संदीप रघुवंशी,विराट गोयल,भूपेंद्र सैनी, मुकुल त्यागी,प्रवीण संधू,सतविंदर प्रधान,सुशील पैंगोवाल व राहुल मुल्तानी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News