Latest Update

सहायक गन्ना आयुक्त ने गन्ना सर्वेक्षण कार्यों का‌ औचक निरीक्षण किया

काशीपुर। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग उत्तराखंड मुख्यालय के सहायक गन्ना आयुक्त आशीष नेगी द्वारा गन्ना विकास परिषद काशीपुर परिक्षेत्र में गन्ना सर्वेक्षण कार्यों का‌ औचक निरीक्षण किया गया । आशीष नेगी द्वारा सर्वेक्षण कार्य पर संतोष व्यक्त किया । गन्ना विकास परिषद काशीपुर के एस.सी.डी.आई. बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा एवं सचिव प्रभारी गन्ना समिति काशीपुर के द्वारा सर्वेक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया है । जिसमें गन्ना पर्यवेक्षकों का कार्य संतोषजनक मिला है। उन्होंने सर्वेक्षण कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए । बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि सर्वेक्षण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी । पारदर्शिता के साथ समयबद्ध रूप से सर्वेक्षण कार्य पूर्ण कराया जाना उनकी प्राथमिकता है । इसके उपरांत परिक्षेत्र में किसानों से मिलकर विभागीय योजनाओं का फीडबैक लिया गया । किसानों से अनुरोध किया गया है कि वह गन्ना पर्यवेक्षक से संपर्क कर अपने सर्वेक्षण की पुष्टि कर लें ।

सचिव प्रभारी द्वारा बताया गया कि किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र किसानों के खाते में भेजा जा रहा है । चीनी मिलों द्वारा पूर्ण भुगतान कर दिया गया है । निरीक्षण के समय मुख्य रूप से आशीष नेगी बीरेंद्र कुमार चौधरी सुरेंद्र सिंह दीपक कुमार शर्मा मोहित कुमार सिंह, प्रताप सिंह उपस्थित थे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News