
कलियर। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने एक बार फिर कलियर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए विभागीय भूमि को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान कई स्थानों पर बनी झुग्गी-झोपड़ियों और अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया।
बुधवार को सहायक अभियंता अर्जुन सिंह के नेतृत्व में सिंचाई विभाग की टीम जेसीबी मशीन के साथ पिरान कलियर पहुंची। टीम ने किलकिली साहब रोड, रहमतपुर रोड तथा दोनों गंगनहरों के बीच स्थित विभागीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया।अधिकारियों ने बताया कि सिंचाई विभाग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी। इस दौरान सहायक अभियंता अर्जुन सिंह, अवर अभियंता बीडी धीमान, आशीष त्यागी, जिलेदार अजय शर्मा, मनोज सैनी, मनोज कुमार, वैभव चौधरी सहित विभाग का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।




