Latest Update

श्रीमती तारावती इंस्टीट्यूट में पूल कैंपस ड्राइव संपन्न, अनेक विधार्थियों का चयन*

रुड़की। श्रीमती तारावती इंस्टीट्यूट ऑफ बायो मेडिकल एंड एलाईड साइंसेज रुड़की में फार्मेसी विद्यार्थियों को रोजगार एवं इंटर्नशिप के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 

अकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड , हरिद्वार , कैनिक्सा लाइफ़ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड रुड़की , कैरी इंग्रिडेंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मुंबई, जी लेबोरेटरी लिमिटेड हरिद्वार विभिन्न कंपनियों के भर्ती अभियानों का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती तारावती इंस्टीट्यूट ऑफ बायो मेडिकल एंड एलाईड साइंसेज रुड़की के संस्था निदेशक डॉ पंकज शर्मा ने सभी प्रतिभागी व चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि फार्मेसी कंपनी के साथ इस प्रकार की सहभागिता विद्यार्थियों के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इंस्टीट्यूट प्राचार्या डॉ शम्मी चड्ढा द्वारा सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गई।

कैनिक्सा लाइफ़ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड से पंकज सिंघल (क्यू ए हैड ), रवि तोमर( ए जी एम ,क्यू सी ) , कैरी इंग्रिटेड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मुंबई से अनुराग दुबे मार्केटिंग हैड , वरुण सोई सीनियर मैनेजर मार्केटिंग नॉर्थ हैड, अकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड, हरिद्वार से मोनू कुमार सीनियर एग्जीक्यूटिव द्वारा छात्र छात्राओं का साक्षात्कार किया गया। कैनिक्सा लाइफ़ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड रुड़की भारत की तेजी से विकसित हो रही डर्मेटोलॉजी आधारित फार्मास्यूटिकल कंपनी है, जो त्वचा रोगों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं के निर्माण एवं विपणन में विशेषज्ञता रखती है। वर्ष 2007 में स्थापित यह कंपनी आधुनिक तकनीक और सख्त गुणवत्ता मानकों के साथ अनेक दवाईयों का निर्माण करती हैं। अकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड हरिद्वार भारत की अग्रणी फार्मास्यूटिकल निर्माण कंपनियों में से एक है, जिसकी स्थापना वर्ष 2004 में हुई थी। कंपनी दवाई निर्माण क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी कंपनियों में गिनी जाती है नवाचार, अनुसंधान एवं उच्च गुणवत्ता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के कारण अकम्स देश-विदेश की अनेक अग्रणी फार्मा कंपनियों की विश्वसनीय विनिर्माण साझेदार बनी हुई है।

कैरी इंग्रिडेंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मुंबई खाद्य एवं पोषण उद्योग से जुड़ी एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जो भारत में अपने उत्पादों के विपणन एवं व्यवसाय विकास गतिविधियों के माध्यम से मजबूत उपस्थिति रखती है। तथा ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले समाधान प्रदान करती है। कैरी की मार्केटिंग टीम बाजार की आवश्यकताओं को समझते हुए ग्राहकों एवं उद्योग भागीदारों के साथ दीर्घकालिक संबंध स्थापित करने पर विशेष ध्यान देती है। युवाओं को मार्केटिंग एवं सेल्स क्षेत्र में उत्कृष्ट करियर अवसर प्रदान करती है।

श्रीमती तारावती इंस्टीट्यूट रुड़की द्वारा आयोजित पूल कैंपस ड्राइव के अंतर्गत रुड़की , देहरादून , हरिद्वार , रुद्रपुर , मुरादाबाद , झाँसी से 150 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।कैनिक्सा लाइफ़ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड रुड़की ने 18 छात्र छात्रा,कैरी इंग्रिडेंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मुंबई ने 5 छात्रों व अकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने 12 छात्र छात्राओं को कंपनी के लिए चयनित किया।

इस अवसर पर इंस्टीट्यूट प्राचार्या डॉ शम्मी चड्ढा , कार्यक्रम संयोजक व प्लेसमेंट अधिकारी दीपक सैनी , विजय अरोड़ा , चित्रा गुप्ता , दुष्यंत पुंडीर , सुनीता रानी , मोहम्मद काशिफ , अक्षय कुमार , अवि सैनी , चंदन सैनी , निशात अंजुम , गौरव शर्मा, शाहरुख , प्राची जिंदल , अजय कुमार , अमित शर्मा उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News