Latest Update

जिला एवं महानगर किसान कांग्रेस ने वरिष्ठ कांग्रेसी हाजी मोहम्मद सलीम खान को किया सम्मानित

रुड़की।जिला एवं महानगर किसान कांग्रेस के तत्वावधान में पठानपुरा स्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी मोहम्मद सलीम खान के आवास पर एक बैठक आयोजित की गयी,जिसमें वरिष्ठ नेता हाजी मोहम्मद सलीम खान को पगड़ी व फूलमाला पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया गया।इस अवसर पर किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सेठपाल परमार ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने का विशेष अभियान चलाया जाएगा तथा वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान किया जायेगा।बैठक की अध्यक्षता पूर्व सांसद राजेंद्र कुमार बॉडी ने की व संचालन किसान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष श्रवण गोस्वामी ने किया।इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष कलीम खान,वरिष्ठ नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह,वरिष्ठ नेता सुभाष सैनी,प्रदेश महामंत्री राजकुमार सैनी,सेवादल जिला अध्यक्ष सुशील कश्यप,वरिष्ठ नेत्री मंजू कश्यप,प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य डॉ०अताउर्रहमान,वरिष्ठ नेता आदेश सैनी,पूर्व पार्षद सुशील यादव,महानगर महामंत्री विशाल शर्मा,कांग्रेस नेता आशीष सैनी,सेवादल महानगर अध्यक्ष डॉ०रणवीर नागर,पूर्व सभासद राशिद कुरैशी,वरिष्ठ नेता मकसूद हसन,महानगर प्रवक्ता उम्मेद गाजी,वरिष्ठ नेता भूपेंद्र दीवान,वरिष्ठ नेता कमलेश कुमार,युवा नेता जसविंदर एडवोकेट,जाकिर हुसैन,युवा नेता हरीश परमार सहित अनेक कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News