Latest Update

अवैध खनन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की सख्त कार्रवाई, रिटेल भण्डारण सीज,ई-खन्ना पोर्टल अस्थायी रूप से निलम्बित, जांच जारी

लक्सर। जिला खनन अधिकारी काजिम रजा ने अवगत कार्य है कि जनपद हरिद्वार की तहसील लक्सर के क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रामपुर रायघाटी में अवैध खनन की प्राप्त मौखिक शिकायत के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज उनके नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया।

         निरीक्षण के दौरान ग्राम रामपुर रायघाटी के अन्तर्गत संचालित समस्त रिटेल भण्डारणों को अनियमितताएं पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। साथ ही संबंधित इकाइयों के ई-खन्ना पोर्टल को अस्थायी रूप से निलम्बित कर दिया गया है।

         जिला खनन अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध भण्डारण/परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच उपरांत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News