Latest Update

छात्र छात्राओं ने समर कैंप के उत्साह पूर्वक भाग लिया कैंप में संगीत, नृत्य, पेंटिंग गतिविधियां संचालित की गई

भगवानपुर। पीएम श्री राइका सिकन्दरपुर भैंसवाल में ग्रीष्म कालीन अवकाश में भारतीय भाषा समर कैम्प के तीसरे दिन छात्र छात्राओं ने गीत, नृत्य और चित्रकारी में उत्साह के प्रतिभाग किया । प्रधानाचार्य भीकम सिंह के निर्देशन में विद्यालय स्तर पर दो जून तक चलने वाले कैंप में तृतीय दिवस की गतिविधियों को सम्पन्न कराया गया। विश्वास कुमार प्रवक्ता हिन्दी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज संगीत, नृत्य, पेंटिंग गतिविधियां संचालित की गई। छात्र छात्राओं ने आनंदपूर्वक समर कैम्प की गतिविधियों में प्रतिभाग किया और नृत्य के स्टेप सीखने का प्रयास किया।छात्र छात्राओं के लिए जल पान की व्यवस्था भी विद्यालय स्तर की गई। इस अवसर पर शिक्षक अश्विनी कुमार, विश्वास कुमार, शिवानी प्रकाश,प्रीति भारद्वाज,संदीप कौशिक और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News