Latest Update

छात्र – छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग कर नई चीजें सीखीं

लक्सर। मोंट फोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी लक्सर में चल रहे पांच दिवसीय समर कैंप का शुक्रवार को समापन हो गया। समर कैंप के दौरान छात्र – छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग कर नई चीजें सीखीं। समापन समारोह में एकेडमी के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 

       

एकेडमी के प्रबंधक जसवीर बसेड़ा ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि समर कैंप के माध्यम से बच्चों को मनोरंजन के साथ कई नई चीजें भी सीखने को मिली हैं। एकेडमी के प्रबंध निदेशक दिग्विजय प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों के लिए समर कैंप एक नया अनुभव था। इसमें उन्हें किताबी शिक्षा से अलग कुछ नया करने को मिला। प्रधानाचार्य कुसुम देवी ने कहा कि किताबों से हमें ज्ञान मिलता है। इस प्रकार के आयोजन हमें व्यवहारिक जानकारी और अनुभव देते हैं। 

   

  पांच दिवसीय समर कैंप में शामिल रहे विद्यार्थियों अक्षत, शिवन्या, आयुषी, दक्ष तस्मिया, आरुष, गुरु फतेह, युवराज, पीहू, श्रेया, सृष्टि, सिमरन, एंजेल, वैष्णवी, वैष्णवी पांडे, दीपांशी, अविका चैधरी, काव्य श्री, अनमोल, शिवांगी, सेवी, निया शर्मा, अक्षिता, कुणाल, आरती, अविरल, रूद्र, आरव, अरनव, अफसा, दिव्यांशी, समर, अक्षत, शिवाय, आरुष, ऋषभ, देव, अभिनव, अक्षित, अक्षित नामदेव, हरजोत, विवेक चैधरी, नैतिक, आर्या, शिवम, समर्थ, कुंज, अमन चैधरी, विजय प्रताप, अंश, देव, वंश, अभिषेक, उर्वशी, श्रेया, इकरा, निखिल, आराध्या, जानवी, उदिति, आयुष अंसारी, आराध्या, अंशुमन, दक्ष, इप्सिता ने योगाभ्यास, स्टोन आर्ट, पेटिंग्स, मेहंदी, नृत्व, इंग्लिश स्पीकिंग सहित कई गतिविधियों प्रतिभाग किया।

       

  समापन समारोह में बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, पिता से प्रेम पर नाटिका, राधा कृष्ण नृत्य, मिमिक्री, रैंप वाॅक सहित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान विनय कश्यप, मोहित कुमार, अरुण कुमार, निशांत कुमार, अंकित कुमार, दीपक सैनी, बृजेश कुमार, करमवीर सिंह, पुनीत धीमान मनीष चैहान, प्रियांशी ठाकुर, आंचल चैधरी, पूजा शर्मा, वसु धीमान, लता, निधि चैधरी, स्वाति दत्त, योगिता, काव्या भाटी, रुचिका, मेनका, ज्योति, सपना चैधरी, बालेश देवी, रंजना देवी, शिखा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News