भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पश्चिम मंडल के सदस्यों द्वारा आज मीठे जल का वितरण किया गया

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पश्चिम मंडल के सदस्यों द्वारा आज मकतूल पुरी में गरीब दास एंड संस के सामने निर्जला एकादशी के अवसर पर मीठे जल का वितरण किया गया इसमें मुख्य रूप से पश्चिमी मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष कुनाल सचदेवा उनके भाई सचिन सचदेवा पिताश्री हरीश सचदेवा उनकी माता एवं उनकी कार्यकारिणी के लगभग सभी सदस्य गण सेवा करते दिखाई दिए।

जैसा की आप सभी लोगों को ज्ञात है आज निर्जला एकादशी है इस उपलक्ष पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्टाल लगाकर मीठे जल का वितरण किया गया इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुनाल सचदेवा द्वारा भी मीठे जल का वितरण का आयोजन किया गया।

Samarth Bharat news
Samarth Bharat news