Latest Update

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा मेधावी छात्रों का सम्मान कर छात्र-छात्राओं को वितरित की गई पाठ्य सामग्री

रुड़की।राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के अलावा प्रोत्साहन स्वरूप समस्त छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की गई।इस मौके पर बोलते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि मेधावी

विद्यार्थियों का सम्मान करने से जहां बच्चे प्रोत्साहित होते हैं,वहीं उनमें शिक्षा के प्रति जागरूकता आती है।छात्र-छात्राओं को देश का भविष्य बताते हुए उन्होंने कहा कि यदि बच्चे शिक्षा में आगे बढ़ेंगे तो राष्ट्र और समाज भी तरक्की की दिशा में आगे बढ़ेगा।पंडित कैलाश मेनवाल ने कहा कि शिक्षा और संस्कार मनुष्य को चरित्रवान बनाती है।पूर्व मेयर गौरव गोयल के सामाजिक कार्यों

की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि लंबे समय से जहां वे समाज सेवा करते आ रहे हैं,वहीं धार्मिक गुरुओं का सम्मान भी करते हैं।आचार्य मंगलेश्वर प्रसाद पैन्यूली तथा प्रधानाचार्य नारायण दत्त शर्मा ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा बच्चों को पढ़ लिखकर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर

अध्यापक सुरेंद्र कुमार,दिनेश कुमार,धर्वेंद्र भारद्वाज,अलका घनसाला,गीता शर्मा,मोमिना खातून व सुमित सैनी के अलावा विशाल वर्मा,सुनील शेट्टी,अनूप शर्मा,निखिल शेट्टी,गौरव गर्ग आदि प्रमुख रूप से मौजूद है।प्रधानाचार्य द्वारा पूर्व मेयर गौरव गोयल का शाल भेंट कर सम्मान किया गया प्रकाश संचालन अलका घनसाला ने किया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News