Skip to content
Home » बूथ स्तर तक मजबूत रहेगी कांग्रेस- नीरज त्यागी*  *कार्यकर्ताओं को घर घर जाने से ही वोट* मिलेगी फुरकान अहमद   *वोट की धांधली नहीं होगी* राजेन्द्र चौधरी 

बूथ स्तर तक मजबूत रहेगी कांग्रेस- नीरज त्यागी*  *कार्यकर्ताओं को घर घर जाने से ही वोट* मिलेगी फुरकान अहमद   *वोट की धांधली नहीं होगी* राजेन्द्र चौधरी 

आज जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की ग्रामीण एवं महानगर के समस्त पीसीसी सदस्यों, ब्लॉक अध्यक्ष गण ,बी एल ए 1,प्रभारी तथा ट्रेनरों एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की एक बैठक फुरकान अहमद विधायक के कैंप कार्यालय पर जिला प्रभारी नीरज त्यागी जी द्वारा एस आई आर को लेकर की गई ।जिसमें सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एस ए आर को लेकर सजग रहने तथा अपनी-अपनी वार्ड एवं बूथ पर सजगता के साथ सभी मतदाताओं को उनका अधिकार दिलाने का काम करेगी कांग्रेस। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक फुरकान अहमद अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की ग्रामीण एवं संचालन राजेंद्र चौधरी एडवोकेट अध्यक्ष महानगर रुड़की द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में नीरज त्यागी ने सभी से विचार विमर्श उपरांत अपने विचार रखते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है और कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संविधान को मानने वाला तथा अपने-अपने क्षेत्र के प्रति गंभीरता से काम करने वाला है इस बार उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है इसलिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि वह अत्यधिक मजबूती के साथ अपने-अपने क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का प्रचार प्रसार करते हुए मतदाताओं को पार्टी की तरफ जोड़े और उनके वोट सुरक्षित रखने के प्रयास में सहयोग करें।

विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि प्रशासन भी हमारा सहयोग कर रहा है और हम सब मिलकर प्रयास करेंगे की अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया जाए ताकि स्वस्थ एवं मजबूत लोकतांत्रिक सरकार उत्तराखंड में बने। 

राजेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रशासन को एवं बी एल ओ तथा सुपरवाइजर को साथ लेकर वोट की धांधली को रोकने की जिम्मेदारी प्रशासन के साथ-साथ कांग्रेस की भी है उन्होंने आह्वान किया कि सभी बी एल ए 1 अपने अपने विधानसभा में अपने साथियों के साथ जिन लोगों की वोट मैपिंग में नहीं आई है उसे जुड़वाने का और युवाओं की वोट को भी शामिल करने का प्रयास करें ताकि देश के प्रत्येक नागरिक को अपनी सरकार चुनने का अधिकार प्राप्त हो। 

इस अवसर पर डॉक्टर अता उर रहमान विकास त्यागी साहिल राणा सुभाष सैनी अरुण चौधरी सालार सिंह नसीर पर्वेज फारूक प्रधान आबिद्द प्रधान मीर हसन प्रधान शमशाद अध्यक्ष संजीव प्रधान जी जितेंद्र सैनी आशीष सैनी भानु प्रताप जतिन हांडा तेल राम प्रधान रूप चौधरी नीरज अग्रवाल रिजवान अहमद नीरज सैनी गोल्डी चौधरी पीसीसी सदस्य अरविंद प्रधान सुधीर शांडिल्य सलमान खान गोस्वामी मधुकांत गिरी नरेंद्र सैनी रवीश भटेजा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *