19 May Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 19 मई 2026 का राशिफल।मंगलवार, 19 मई को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है और इस दिन धृति योग और आर्द्रा नक्षत्र का संयोग रहेगा। गणना के अनुसार, इस दिन कई राशियों को कुछ लाभ के अवसरों में वृद्धि और योजनाओं में सफलता प्राप्ति के योग रहेंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। अधूरे कार्यों में गति आएंगी वहीं कुछ राशि वालों के प्रेम संबंधों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए 19 मई का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि: आज का राशिफल

आज लापरवाही आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है, इसलिए हर काम पूरे फोकस के साथ करें। बिजनेस की कोई अहम डील बीच में अटक सकती है, जिससे मन थोड़ा परेशान रहेगा। परिवार की निजी बातों को घर तक ही सीमित रखना बेहतर होगा। बड़े बुजुर्गों के साथ बिताया गया समय रिश्तों में नई गर्माहट लाएगा। संतान की जिद्दी आदतें आपको सोचने पर मजबूर कर सकती हैं।

taurus daily horoscope

वृष राशिः आज का राशिफल

आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता कमाल दिखा सकती है, लेकिन बिना मांगी सलाह देने से बचना ही समझदारी होगी। शॉपिंग के दौरान खर्चों पर कंट्रोल रखें। जीवनसाथी हर कदम पर आपका मजबूत सहारा बनेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके खिलाफ चाल चल सकते हैं, लेकिन आपकी बुद्धिमानी सब पर भारी पड़ेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होने के संकेत हैं।

gemini daily horoscope

मिथुन राशि : आज का राशिफल

आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा और नई उम्मीदों से भरा रहेगा। यात्रा या घूमने के दौरान कोई खास जानकारी हाथ लग सकती है। रुके हुए काम तेजी से पूरे होने लगेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत जारी रखनी होगी। जीवनसाथी की सफलता आपका दिल खुश कर देगी। परिवार में किसी फैसले को लेकर जल्दबाज़ी से बचें और मीठी वाणी बनाए रखें।

cancer daily horoscope

कर्क राशि: आज का राशिफल

आज जिम्मेदारियों का बोझ थोड़ा ज्यादा महसूस हो सकता है। एक साथ कई काम आने से मन उलझन में रहेगा। पुरानी गलती से मिली सीख आज आपके बहुत काम आएगी। घर में मेहमानों के आने से रौनक बढ़ेगी। खर्च और आय के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। संतान की खुशी के लिए नया लैपटॉप या गैजेट खरीदने का योग बन सकता है।

leo daily horoscope

सिंह राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार अवसर लेकर आ सकता है। यात्रा के दौरान कोई खास खबर या जानकारी मिल सकती है। पुरानी नौकरी से दोबारा ऑफर आने के संकेत हैं। ऑफिस में बॉस का भरोसा जीतने से आपकी छवि मजबूत होगी, हालांकि कुछ लोग इससे जल सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बेहद जरूरी रहेगी।

virgo daily horoscope

कन्या राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए खास और उत्साह से भरा रह सकता है। शेयर मार्केट में निवेश का विचार आएगा, लेकिन विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी होगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत चिंता बढ़ा सकती है। जीवनसाथी के साथ चल रही नाराजगी को प्यार से सुलझाने की कोशिश करें। भगवान की भक्ति में मन लगने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।

libra daily horoscope

तुला राशिः आज का राशिफल

आज सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि छोटी परेशानी भी बड़ी लग सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई में पूरी मेहनत करेंगे और सफलता के करीब पहुंचेंगे। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और काम करने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। बॉस भी आपकी तारीफ कर सकते हैं। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचना ही बेहतर रहेगा।

scorpio daily horoscope

वृश्चिक राशिः आज का राशिफल

आज आपकी सकारात्मक सोच सफलता का रास्ता खोल सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप शानदार तरीके से निभाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ी रुकी हुई डील फाइनल होने के संकेत हैं। पुराने निवेश से जबरदस्त लाभ मिलने से खुशी दोगुनी हो जाएगी। भाई-बहनों और रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आय में बढ़ोतरी आपके आत्मविश्वास को नई उड़ान देगी।

sagittarius daily horoscope

धनु राशिः आज का राशिफल

आज का दिन मिला-जुला असर लेकर आएगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। बड़े सपने आपकी मेहनत को नई दिशा देंगे, लेकिन कुछ रुकावटें भी सामने आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य रखें। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़े व्यक्तियों से मिलने का मौका मिल सकता है, जो भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा।

capricorn daily horoscope

मकर राशिः आज का राशिफल

आज आपके दिमाग में बिजनेस और कमाई को लेकर शानदार आइडिया आ सकते हैं। सही समय पर उठाया गया कदम बड़ा फायदा दिला सकता है। आय बढ़ाने के नए रास्तों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। विरोधियों की बातों में आने से बचें। पुराने लेन-देन और सरकारी कामों में राहत मिलने के संकेत हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में फोकस बनाए रखना बेहद जरूरी होगा।

aquarius daily horoscope

कुंभ राशिः आज का राशिफल

आज गुस्से पर कंट्रोल रखना आपकी सबसे बड़ी जीत साबित होगा। परिवार वाले आपकी छोटी बातों से भी नाराज हो सकते हैं, इसलिए शांत रहना बेहतर रहेगा। सुख-सुविधाओं और शौक की चीजों पर खर्च बढ़ सकता है। किसी को निजी जानकारी देना आगे परेशानी का कारण बन सकता है। घर में शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी से खुशियों का माहौल रहेगा। विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले विद्यार्थियों को अच्छा अवसर मिल सकता है।

pisces daily horoscope

मीन राशिः आज का राशिफल

आज बेवजह के विवादों और झंझटों से दूरी बनाए रखना ही समझदारी होगी। परिवार को दी गई जिम्मेदारियां लोग अच्छे से निभाएंगे, जिससे आपका भरोसा बढ़ेगा। संतान की ओर से कोई खुशखबरी दिल को सुकून दे सकती है। पुराने दोस्त से मुलाकात यादों को ताज़ा कर देगी। मन में चल रही ईर्ष्या या नकारात्मक भावनाओं को छोड़कर आगे बढ़ेंगे तो सफलता खुद आपके करीब आएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *