Latest Update

आत्मीय बंधुवर,

             सादर प्रणाम 🙏

        प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिन्दू साम्राज्य दिवस मनाता चला आ रहा है। ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की त्रियोदशी को ही *छत्रपति शिवाजी महाराज मुगलो को परास्त कर वापिस लौटे थे और उनका सम्राट के रूप में राज्याभिषेक हुआ था।* उसी दिन से प्रत्येक वर्ष छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस को हिन्दू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।

गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुड़की नगर दिनांक 12 जून 2022 दिन रविवार को सायं 6:00 बजे “हिन्दू साम्राज्य दिवस” कार्यक्रम रुड़की नगर निगम सभागार में आयोजित कर रहा है।

आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ता अपने परिवार तथा मित्रगणों के साथ सादर आमंत्रित है। 

कृपया समय से 5 मिनट पूर्व पहुँच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाये।

मुनीश शर्मा,(मीडिया प्रभारी समर्थ भारत न्यूज़।)

Samarth Bharat News
Samarth Bharat News