Latest Update

कांग्रेस के दुष्प्रचार के विरोध में भाजपा ने कांग्रेस का किया पुतला दहन 

भारतीय जनता पार्टी, जिला रुड़की द्वारा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रविरोधी दुष्प्रचार, भ्रामक राजनीति तथा जनता को भ्रमित करने के प्रयासों के विरोध में एक प्रभावशाली पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष, जिला रुड़की, श्रीमती डॉ. मधू सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा तथा विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों ने सहभागिता कर कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मधू सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार देशहित के मुद्दों पर भ्रम फैलाने का कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता प्राप्ति के लिए समाज में विभाजनकारी राजनीति कर रही है और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर भी दुष्प्रचार करने से पीछे नहीं हट रही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद, विकास और जनसेवा की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस केवल भ्रम और असत्य के सहारे अपनी राजनीतिक जमीन बचाने का प्रयास कर रही है।

पुतला दहन कार्यक्रम में महिला मोर्चा की बहनों ने विशेष उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर सावित्री मंगला, विमलेश शर्मा, उज्जवला चौहान, मोनिका शर्मा, विमला रावत, आशा धस्माना, तृप्ति कंसल, अनुराधा धीमान, ममतेश चाहल, आरती बोखंडी, कमलेश धीमान, अनीता शर्मा, मीनाक्षी तोमर, कमला कैंथोला, बृजेश शर्मा, शैली त्यागी, गीता मलिक, मीनू शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा नीलकमल शर्मा, सुनीता धीमान, सुषमा, सुशीला, बबली, पूनम अग्रवाल, अंशिका, सतीश सैनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विभोर सेठी, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी, गुरजिंदर सिंह तथा दिनेश कौशिक सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, मोर्चों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस पार्टी का झूठ और दुष्प्रचार अब जनता के सामने पूरी तरह उजागर हो चुका है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि वे कांग्रेस की भ्रामक राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से निरंतर विरोध करते रहेंगे और जनता के बीच जाकर सच्चाई रखने का कार्य करेंगे।

अंत में भाजपा नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित, विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित है तथा कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और असत्य का हर स्तर पर लोकतांत्रिक ढंग से जवाब दिया जाएगा। यह पुतला दहन कार्यक्रम इसी जनजागरण अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News