Latest Update

मदरहुड विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, एकत्रित हुआ 55 यूनिट रक्तदान

रुड़की। मदरहुड विश्वविद्यालय के रिम्स स्प्लिट कैंपस में जनता चैरिटेबल ब्लड सेंटर, विश्वविद्यालय की एनएसएस एवं यूथ रेडक्रॉस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का विधिवत उद्घाटन विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) नरेंद्र शर्मा द्वारा रुद्राक्ष वृक्ष का पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर कुलपति ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है, क्योंकि एक यूनिट रक्त से तीन अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी विश्वविद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है।

शिविर के दौरान कुल 83 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें चिकित्सकीय जांच उपरांत 55 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

शिविर में स्वास्थ्य मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने हेतु जनता चैरिटेबल ब्लड सेंटर की टीम के दीक्षित सैनी, सहयोगी अभिनव, राकेश, रॉबिन, अंकुर, दीपांशु एवं वंशिका ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) मुकेश चंद्र शर्मा, डॉ. बिमला पांडेय, डॉ. अमित शर्मा, डॉ. ज्ञानेंद्र एवं समस्त शिक्षकगण, एनएसएस एवं यूथ रेडक्रॉस इकाई के स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को उनकी निस्वार्थ सेवा एवं सामाजिक योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News