Latest Update

Aaj Ka Rashifal 8 May: मेष और कर्क समेत इन चार राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, पढ़ें 8 मई का राशिफल आचार्य पंडित कैलाश चंद शास्त्री 9719598850

 

8 May Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 8 मई 2026 का राशिफल।08 मई को चंद्रमा का गोचर मकर राशि में होगा और इस दिन कई तरह के शुभ योगों का भी निर्माण होने जा रहा है। इसके अलावा ग्रहों के गोचर का प्रभाव भी सभी राशियों के ऊपर देखने को मिलेगा। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव के चलते कुछ राशि वालों को अचानक धन लाभ और इच्छा पूर्ति करने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 08 मई का दिन। 

मेष राशि: आज का राशिफल

आज किस्मत आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। कामकाज में शानदार सफलता मिलेगी और जो मेहनत आप कर रहे थे, उसका असर अब साफ दिखेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी जीत की खुशखबरी मिल सकती है। आपकी पहचान और रुतबा दोनों बढ़ेंगे। कारोबार की पुरानी परेशानियां अब खत्म होने की ओर हैं। परिवार के साथ बिताया गया समय आपको सुकून देगा।

taurus daily horoscope

वृष राशिः आज का राशिफल

आज आपका मान-सम्मान बढ़ने वाला है और लोग आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। किसी खास सामाजिक कार्यक्रम में आपकी मौजूदगी आपको खास बना सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास घुलेगी और छोटी-मोटी दूरियां भी खत्म होंगी। बस सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें और बाहर के खाने से दूरी बनाएं।

gemini daily horoscope

मिथुन राशि : आज का राशिफल

आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। काम में लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए पूरा ध्यान अपने टारगेट पर रखें। किसी की बातों में आकर मन में नकारात्मकता न आने दें। दोस्त आपका साथ निभाएंगे, लेकिन कोई करीबी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। लंबे समय से रुकी हुई एक इच्छा आज पूरी होने के संकेत दे रही है।

cancer daily horoscope

कर्क राशि: आज का राशिफल

आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। मनोरंजन और मस्ती के मौके मिलेंगे, जिससे मन हल्का रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला थोड़ा तनाव दे सकता है, लेकिन भाइयों का सहयोग आपको राहत देगा। मां के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है, जिसे प्यार से सुलझाना ही बेहतर रहेगा।

 

leo daily horoscope

सिंह राशि: आज का राशिफल

आज आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने में पूरी ताकत लगा देंगे और सफलता भी मिलेगी। बिजनेस में नई पार्टनरशिप के योग बन रहे हैं। संतान की सफलता आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगी। कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें। अविवाहित लोगों की किसी खास से मुलाकात हो सकती है और घर-गाड़ी खरीदने के भी योग बन रहे हैं।

virgo daily horoscope

कन्या राशि: आज का राशिफल

आज आपका आत्मविश्वास और साहस दोनों चरम पर रहेंगे। कुछ नया करने की चाह आपको आगे बढ़ाएगी और बिजनेस में बदलाव के विचार आएंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा है और परीक्षा के नतीजे भी खुशियां ला सकते हैं। मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए ध्यान रखें। मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है।

libra daily horoscope

तुला राशिः आज का राशिफल

आज का दिन ऐशो-आराम और खुशियों से भरा रहेगा। घर के बड़े आपका पूरा साथ देंगे। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है, इसलिए अपने सामान का ध्यान रखें। उधार दिया पैसा वापस मिलने की संभावना है। निवेश सोच-समझकर करें। कोई साइड इनकम भी आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है।

scorpio daily horoscope

वृश्चिक राशिः आज का राशिफल

आज आपको हर फैसला सोच-समझकर लेना होगा। आपकी समझदारी ही आपको आगे बढ़ाएगी। घर-परिवार की जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। वैवाहिक जीवन में थोड़ी खटास आ सकती है, जिसे समझदारी से संभालना होगा। परिवार में किसी खुशी का माहौल बन सकता है। भाई-बहनों का साथ मिलेगा।

sagittarius daily horoscope

धनु राशिः आज का राशिफल

आज का दिन थोड़ा उलझनों से भरा रह सकता है। गुस्से में आकर कोई फैसला न लें, वरना नुकसान हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए सतर्क रहें। नया घर खरीदने की योजना में कागजातों की जांच जरूर करें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

capricorn daily horoscope

मकर राशिः आज का राशिफल

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। काम में तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं, जिससे रुकावट महसूस होगी। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और तनाव भी हो सकता है। खुद को रिलैक्स करने के लिए थोड़ा समय निकालें। जीवनसाथी से किया वादा निभाना जरूरी होगा।

aquarius daily horoscope

कुंभ राशिः आज का राशिफल

आज आप अपने अटके हुए कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आय बढ़ाने के नए रास्ते खुलेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं। कोई पुराना कानूनी मामला आपके पक्ष में जा सकता है। कामकाज में खुशखबरी मिल सकती है। आप किसी दोस्त की मदद के लिए आगे आएंगे।

pisces daily horoscope

मीन राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कामकाज में सुधार आएगा और मन हल्का रहेगा। कोई पुराना मित्र अचानक मिलकर आपको खुश कर सकता है। जीवनसाथी से बातचीत आपके मन का बोझ कम करेगी। संतान के करियर को लेकर थोड़ी भागदौड़ रहेगी। घर के रिनोवेशन की योजना बनेगी, जिसमें खर्चा भी बढ़ सकता है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News