रुड़की। आज युवा, यशस्वी मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami से शिष्टाचार भेंट कर रुड़की क्षेत्र के विकास और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए रुड़की में आधुनिक खेल स्टेडियम के निर्माण की मांग की, ताकि क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच मिल सके।ज्ञापन में सोनाली पार्क के पुनः निर्माण और उसके सौंदर्यकरण का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि यह पार्क स्थानीय लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है, जिसे विकसित कर क्षेत्र की सुंदरता और सुविधाओं को बढ़ाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि रुड़की के युवा प्रतिभा, ऊर्जा और अनुशासन का बेहतरीन उदाहरण हैं। यदि उन्हें उचित संसाधन और अवसर दिए जाएं, तो वे न केवल राज्य बल्कि देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं।इस अवसर पर पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में भाजपा की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी गईं।मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के सरल स्वभाव, युवा सोच और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करता 

           

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *