उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ*              *जनपद: हरिद्वार*

उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, वर्तमान संरक्षक, बी० एस० एम० इण्टर कॉलेज रुड़की के सेवानिवृत्त प्रवक्ता डॉ० अनिल शर्मा और उनकी धर्मपत्नी चिल्ड्रंस एकेडमी जूनियर हाईस्कूल मंगलौर की सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका श्रीमती ममता शर्मा की सेवानिवृत्ति के अवसर पर परिजनों एवं उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद हरिद्वार के तत्वावधान में हरिद्वार रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में षष्ष्टिपूर्ति समारोह का आयोजन किया गया। डॉ० रकम सिंह की अध्यक्षता और डॉ० राजकुमार उपाध्याय के गरिमापूर्ण संचालन में सम्पन्न कार्यक्रम में विविध क्षेत्रों के गणमान्यजनों ने सेवानिवृत्त दम्पत्ति को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

         

समारोह के मुख्य अतिथि जीवनदीप आश्रम रुड़की के संचालक महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानन्द गिरी जी महाराज ने बधाई देते हुए कहा कि डॉ० अनिल शर्मा एक समर्पित शिक्षक, लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार, लगनशील सामाजिक कार्यकर्ता, प्रतिभाशाली राजनेता और ओजस्वी वक्ता हैं। उन्होंने कहा कि डॉ० अनिल एक स्वाभिमानी व्यक्ति हैं जिन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। स्वामी जी ने कहा कि अनिल शर्मा की बहुआयामी प्रगति और सफल सार्वजनिक जीवन में उनकी पत्नी श्रीमती ममता शर्मा का सराहनीय योगदान रहा है। 

           राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय प्रांत प्रचारक डॉ० शैलेन्द्र ने अपने सम्बोधन में कहा कि अनिल शर्मा और ममता शर्मा ने सफल शैक्षणिक कार्यकाल पूर्ण किया है, निश्चित ही अब दोनों सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देंगे।

         विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू ने शर्मा दम्पत्ति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ० अनिल शर्मा प्रतिभासम्पन्न व्यक्ति हैं जो योग्य शिक्षक तो हैं ही साथ ही कुशल संगठनकर्ता भी है। श्री साहू ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बद डॉ० अनिल शर्मा समाज जीवन में और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करेंगे।

          कार्यक्रम अध्यक्ष क्वाड्रा आयुर्वेदिक कॉलेज के सचिव, बी० एस० एम० इण्टर कॉलेज, रुड़की के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ० रकम सिंह ने कहा कि डॉ० अनिल शर्मा की नियुक्ति उनके प्रधानाचार्यकाल में 1992 में हुई थी, वह गर्व के साथ कह सकते हैं कि उनके कार्यकाल में भी डॉ० अनिल शर्मा सर्वश्रेष्ठ शिक्षक थे।

           उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मेजर स्वतंत्र कुमार मिश्रा ने कहा कि डॉ० अनिल शर्मा का निरंतर सात वर्षों तक प्रदेश अध्यक्ष रहना उनकी योग्यता, क्षमता, व्यवहारकुशलता और सर्वस्वीकार्यता को प्रमाणित करता है। श्री मिश्रा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल में डॉ० अनिल शर्मा की अनेक उपलब्धियां हैं।

            उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्रियों श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, देशराज कर्णवाल, सरदार सुरजीत सिंह सभी ने डॉ० अनिल शर्मा को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके सरल, सौम्य, मृदुभाषिता और व्यवहारकुशलता की हर कोई प्रशंसा करता है। निश्चित ही अब समाज में उनकी उपयोगिता और बढ़ेगी।

         रानीपुर विधायक आदेश चौहान, भगवानपुर विधायक श्रीमती ममता राकेश, पिरान कलियर विधायक फुरकान अहमद, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि पंकज शर्मा, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा की धर्मपत्नी श्रीमती मनीषा बत्रा ने भी शर्मा दम्पत्ति को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके शिष्यों द्वारा अपने शैक्षिक विकास में डॉ० अनिल शर्मा के योगदान की सार्वजनिक चर्चा , एक श्रेष्ठ शिक्षक की अपने विद्यार्थियों के प्रति संवेदनशीलता को सिद्ध करता है।

           इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक विनोद शर्मा, सहारनपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ० भीष्म कुमार, पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कौशिक, भारतीय ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष सतीश शर्मा, जनपदीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, पुरोहित समाज के अध्यक्ष पण्डित राजकुमार शर्मा, भारतीय ब्रह्म सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद भारद्वाज, नगर अध्यक्ष राजेश कपिल, विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री डॉ० महावीर बिष्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह पुंडीर, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी, मनोज सैनी एवं अशोक आर्य, जिलाध्यक्ष राजेश सैनी, जिलामंत्री जितेन्द्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, मंडल उपाध्यक्ष डॉ० पारस चौधरी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

डॉ० अशोक आर्य ने पूर्व निदेशक संस्कृत शिक्षा डॉ० आनन्द भारद्वाज का शुभकामना संदेश पढ़ा। 

            उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा अनिल शर्मा के सम्मान में तैयार किया गया अभिनंदन पत्र डॉ० विजय कुमार त्यागी ने पढ़ा। श्रीमती ममता शर्मा के लिए अभिनन्दन पत्र का वाचन डॉ० कल्पना वत्स ने किया।

              इस अवसर पर अनुज त्यागी, लोकेंद्र त्यागी, डॉ० सम्राट सुधा, मनोज शर्मा, बिट्टू शर्मा, राजकुमार दुखी, राजेश पालीवाल, सुमित अग्रवाल, अवनीश शर्मा, प्रदीप कुमार, डॉ०विजयपाल सिंह रावत, विनोद सिंह रावत, लोकेंद्र कुमार, जितेन्द्र कुमार, उमादत्त शर्मा, अनूप शांडिल्य, अमरदीप सिंह, ब्रजमोहन सैनी, सुभाष सैनी, कुंवर जावेद इकबाल, भानु प्रताप शर्मा, अरुण शर्मा, प्रमोद शर्मा एडवोकेट, सचिन प्रधान, मोहित ठाकुर, ओमप्रकाश सेठी, आशीष सैनी, प्रधानाचार्य संजय गर्ग, सुरेश कुमार राय, नरेंद्र सिंह, डॉ० वी० के० शर्मा, मनोज सैनी, अविनाश शर्मा, सुन्दर लाल, ऋषिपाल शर्मा, प्रवीण गौतम, सागर गोयल, सुदेश चौधरी, संचित शर्मा, प्रवीण शर्मा, मंजु रावत, ममता चहल, दीपा कौशिक, पुष्पा शर्मा, रीमा शर्मा, ममता राणा, अमरीश शर्मा, धर्मवीर शर्मा, विपिन सैनी, सुनील धीमन, राकेश वर्मा, घनश्याम शर्मा, उमेश कुमार, धर्मवीर सिंह आदि अनेक शुभचिंतकों ने डॉ० अनिल शर्मा और श्रीमती ममता शर्मा को सेवानिवृत्ति की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

                       जितेन्द्र सिंह

                        जिला मंत्री

       उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ 

                     जनपद हरिद्वार

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News