Latest Update

दरगाह क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाया गया

 कलियर। दरगाह क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया। तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस बल और दरगाह कर्मियों की संयुक्त टीम ने बाजारों, सड़कों और नालों पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया।

शुक्रवार को पिरान कलियर पंहुचे तहसीलदार विकास अवस्थी ने टीम के साथ लेकर साबरी गेस्ट हाउस, वीआईपी रोड, पीपल चौक और जीरो जोन समेत प्रमुख स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। नालों के ऊपर बनाए गए अस्थायी ढांचे भी हटाए गए, जिससे जल निकासी व्यवस्था बाधित हो रही थी। टीम ने मौके पर कई दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की सख्त चेतावनी दी वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी काटे गए। तहसीलदार विकास अवस्थी ने कहा कि दरगाह क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जायरीनो ( श्रद्धालुओं) की सुविधा, सुचारु यातायात और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए नालों और जीरो जोन पर विशेष फोकस किया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान एसएसआई देवेन्द्र सिंह तोमर, सुपरवाइजर इंतखाब आलम, असलम कुरैशी, अफजाल, लेखाकार शादाम अली, हेड कांस्टेबल जमशेद अली,कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, नीरज राणा सहित अन्य दरगाह कर्मचारी मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News