
01 May Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 01 मई 2026 का राशिफलR 01 मई को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। 01 मई को वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि है फिर इसके बाद ज्येष्ठ माह की शुरुआत होगी। इस दिन वैशाख पूर्णिमा पर बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस तिथि रवि योग के साथ कई तरह के दूसरे योग भी बनेंगे जिससे कुछ राशि वालों को महीने का पहला दिन भाग्य का साथ मिलेगा। किस्मत में भाग्य का जबरदस्त साथ मिल सकता है। आय में इजाफा होने का योग होगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। ऐसे में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 01 मई का दिन
मेष राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए फायदे की नई राह खोल सकता है। आपके फैसले सटीक बैठेंगे और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी आपको खुश कर देगी। पुराने दोस्त से मुलाकात दिल को सुकून देगी, वहीं ससुराल पक्ष से भी कोई खास मिलने आ सकता है। बस ध्यान रखें। मां की किसी बात को हल्के में न लें, वरना नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
taurus daily horoscope
वृष राशिः आज का राशिफल
आज दिल की कोई बड़ी इच्छा पूरी होकर आपको खुशी से भर देगी। घर में सरप्राइज जैसा माहौल बनेगा और अपनों के साथ हंसी-खुशी का समय बीतेगा। छोटे बच्चों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। कोई फैसला बिना सोचे न लें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। भाई-बहनों के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे।
gemini daily horoscope
मिथुन राशि : आज का राशिफल
आज कुछ नया शुरू करने की हलचल आपके मन में रहेगी। शादीशुदा जीवन में सम्मान और समझ बनी रहेगी। आप अपने लक्ष्य को लेकर काफी सजग रहेंगे, लेकिन विरोधियों की बातों में आने से बचें। पुराने अटके काम पूरे करने की कोशिश सफल होगी। उधार लेने से दूरी बनाकर रखें। वापसी मुश्किल हो सकती है।
cancer daily horoscope
कर्क राशि: आज का राशिफल
आज का दिन राहत और प्रगति लेकर आएगा। प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले आपके पक्ष में रहेंगे और आपकी कला-कौशल में निखार दिखेगा। मेहनत रंग लाएगी, लेकिन किसी करीबी से धोखा मिलने की आशंका भी है। सतर्क रहें। पिता का सहयोग आपकी बड़ी समस्या को हल कर सकता है।
leo daily horoscope
सिंह राशि: आज का राशिफल
आज सुख-सुविधाओं में इजाफा आपको संतुष्टि देगा। राजनीति या नेतृत्व से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार है। जीवनसाथी के साथ हल्की नोकझोंक हो सकती है, इसलिए संयम रखें। किसी जोखिम भरे काम से दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है।
virgo daily horoscope
कन्या राशि: आज का राशिफल
आज खुशियों और सुकून से भरा दिन है। परिवार का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन संतान की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। पढ़ाई और कौशल में सुधार देखने को मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और घर में कुछ नया बदलाव या रिनोवेशन शुरू हो सकता है।
libra daily horoscope
तुला राशिः आज का राशिफल
आज बिजनेस में थोड़ी उलझनें आ सकती हैं, लेकिन परिवार के साथ समय बिताकर मन खुश रहेगा। बच्चों के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। सिंगल लोगों के जीवन में खास मुलाकात हो सकती है। आपकी मेहनत आखिरकार रंग लाएगी और आपको उसका पूरा फल मिलेगा।
scorpio daily horoscope
वृश्चिक राशिः आज का राशिफल
आज कमाई के नए रास्ते खुलेंगे और हर काम में सफलता आपके साथ होगी। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। बस अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और इलेक्ट्रॉनिक चीजों से सावधानी बरतें।
sagittarius daily horoscope
धनु राशिः आज का राशिफल
आज आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। परिवार का सहयोग और माता-पिता का आशीर्वाद आपके रुके काम पूरे कराएगा। भाई-बहनों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा फिलहाल टालना ही बेहतर होगा।
capricorn daily horoscope
मकर राशिः आज का राशिफल
आज अधूरे काम पूरे करने का समय है। नौकरी के नए अवसर आपके लिए दरवाजे खोल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माँ की भावनाओं का ख्याल रखें और आसपास के लोगों को पहचानकर ही भरोसा करें। आप कुछ अलग और खास करने की दिशा में बढ़ेंगे।
aquarius daily horoscope
कुंभ राशिः आज का राशिफल
आज जिम्मेदारी निभाने का दिन है और आप इसमें सफल भी रहेंगे। सुख-समृद्धि बढ़ेगी और नया वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। बिजनेस की अटकी डील फाइनल होने के संकेत हैं। बस माँ की सेहत को नजरअंदाज न करें।
pisces daily horoscope
मीन राशिः आज का राशिफल
आज का दिन शांति और आनंद से भरा रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। परिवार में छोटी-मोटी बहस हो सकती है, इसलिए संयम रखें। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है और विद्यार्थी मेहनत से सफलता पाएंगे।





