Latest Update

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने हाई स्कूल में शानदार अंक प्राप्त करने पर छात्र-छात्रा का किया सम्मान,बताया कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा

रुड़की।सीबीएसई बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा परिणाम के पश्चात रुड़की निवासी ईशिका गुप्ता 97% तथा शिवांश गुप्ता 99% को शानदार अंक प्राप्त करने पर उनके निवास जाकर पूर्व मेयर गौरव गोयल ने शुभकामनाएँ व बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।दोनों होनहार छात्र-छात्रा का सम्मान करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि इन दोनों ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर

अपने परिवार तथा पूरे विद्यालय का नाम रोशन किया है।अध्यापकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग के बिना यह संभव नहीं हो पाता।दोनों छात्र-छात्राओं ने मेहनत और लगन से न केवल अपनी क्षमता साबित की,बल्कि विद्यालय को भी गौरांवित किया है।उन्होंने कहा कि इन दोनों ने अधिक अंक प्राप्त करके दिखाया है कि कठिन

परिश्रम और सही मार्गदर्शन से कुछ भी है संभव नहीं होता।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने उनके माता-पिता तथा अध्यापकों को भी बधाई दी।इस अवसर पर राजीव गुप्ता,दीपांकर गुप्ता,दिलिप मेंहदीरत्ता,पंकज विश्नोई,ब्रजमोहन मौर्य,जगदीश शरण,अनुप शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News