
आज दिनांक 25 /4 /2026 को उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें ज्ञान दीप पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।

विद्यालय प्रबंधक श्री वासुदेव पंत एवं श्रीमती रेखा पंत एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने मिष्ठान खिलाकर तथा पुष्पमाला पहनाकर सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इस अवसर पर यशिका ने 81 प्रतिशत तथा आरती ने 80 प्रतिशत अंकों के साथ सर्वोच्च अंक प्राप्त किये । यशिका ने अंग्रेजी में 97 तथा विज्ञान में 88 अंक, मंतशा ने अंग्रेजी विषय में 88 , दृष्टि ने 89 ,आरवी ने 87, आरती ने हिंदी में 86 तथा अंग्रेजी में 87 अंक, मल्लिका ने गृह विज्ञान में 93, निधि ने अंग्रेजी में 88 अंक प्राप्त किये ।प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों में अनन्या, आरवी, मंतशा, आयुषी, आरती, दृष्टि, आर्यन सैनी ,निधि , जिया , अदिति
एकता, खुशी, जिया, सदफ आदि छात्र-छात्राएं रहे।

शौर्य रावत,यश , अजरा आराध्या,आयशा, आरुष आदि छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम भी उत्तम रहा।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री वासुदेव पंत ने कहा कि यह सभी छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक शिक्षिकाओं के कठिन परिश्रम का परिणाम है कि परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा पंत ने कहा कि विद्यालय को इंटरमीडिएट की मान्यता प्राप्त हो गई है तथा कक्षा 11 की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। भविष्य में भी छात्रों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहेगा।






