Skip to content
Home » गंगा आरती व भजन संध्या के साथ अविरल गंगा शाखा ने किया नए सत्र का शुभारंभ

गंगा आरती व भजन संध्या के साथ अविरल गंगा शाखा ने किया नए सत्र का शुभारंभ

रुड़की।दिनांक 6अप्रैल को श्री विघ्नेश्वर मंदिर,नहर किनारा नीले पुल के पास पार्क में भारत विकास परिषद की अविरल गंगा शाखा, रुड़की द्वारा नए सत्र का शुभारंभ गंगा आरती एवं भजन संध्या के साथ हर्षोल्लास पूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपदान एवं गंगा आरती से हुआ, प्रसाद वितरण हुआ जिसके पश्चात सभी सदस्यों ने भजन संध्या का आनंद लिया। भजनों की मधुर धुनों पर सदस्य झूम उठे और पूरे वातावरण में भक्ति रस का संचार हो गया। यह आयोजन शाखा द्वारा प्रतिवर्ष परंपरागत रूप से किया जाता रहा है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती मनीषा सिंघल उपस्थित रहीं और उन्होंने कार्यक्रम में पांच विकास मित्र बने सदस्यों को केंद्र के द्वारा दिए गए स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।

इस अवसर पर शाखा के संरक्षक डॉ. मित्तल, सुनील जैन एवं प्रदीप वधावन ने नई टीम—अध्यक्ष रीति वर्मा, सचिव बबीता तथा कोषाध्यक्ष वर्णित अग्रवाल सहित समस्त कार्यकारिणी को आशीर्वाद प्रदान किया।

मुख्य अतिथि श्रीमती मनीषा सिंघल ने शाखा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी सदस्यों को निरंतर सेवा और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।अंत में सभी सदस्यों ने भोजन प्रसाद को ग्रहण किया।इस अवसर पर शाखा सदस्य पूर्व अध्यक्ष पुंडीर जी, नीरज मित्तल, प्रीति, संजय कालरा, डॉ संगीता,नीलम माधोक, नीता, रमा, पंकजगर्ग, राधेश्याम, मुकुल, डॉ प्रदीप,संजय अग्रवाल, नवीन, विकास, राजीव गोयल, राजेंद्र, सुगंध,नीलम शर्मा,ममता, दीपक अग्रवाल, उर्मिला, विमलेश, अनुपमा, अरुणा, संगीता सिंह, रितु, आभा,सीमा,ऋषिपाल सैनी, ऊषा,राधिका, मोनिका राणा,शिखा गुप्ता, कंचन, सारिका दिव्या आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *