Skip to content
Home » रुड़की में महर्षि कश्यप की जयंती धूमधाम से मनाई गई

रुड़की में महर्षि कश्यप की जयंती धूमधाम से मनाई गई

रुड़की। महर्षि कश्यप की जयंती पर आज रुड़की में धूमधाम से मनाई गई। महर्षि कश्यप की भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।

पंडित दीनदयाल पुल के समीप महर्षि कश्यप घाट की स्थापना कर यहां महर्षि कश्यप की मूर्ति लगाई गई है।आज यानी महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो कि पश्चिमी अंबर तालाब छोटी महाड़ी से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में होती हुई घाट पर पहुची।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदी बत्रा रहे । इसके अलावा नगर के सभी जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर मंत्री बत्रा ने कहा कि महर्षि कश्यप एक महापुरुष थे। उन्होंने सिर्फ एक समाज के लिए नहीं बल्कि पूरी मानव जाति की भलाई के लिए काम किए, कहा कि अच्छी शिक्षा से ही समाज की तरक्की हो सकती है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर राजीव कश्यप सचिन कश्यप सुमित कश्यप अंकित सागर परम सुशील संजय आदि मौजूद रहे। इसके अलावा नगर के सभी जनप्रतिनिधि एवम गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *