Skip to content
Home » शूटिंग बॉल विश्व कप में भारतीय टीम को रजत पदक दिलाने वाले खिलाड़ी सूरज चौधरी सम्मानित किया गया

शूटिंग बॉल विश्व कप में भारतीय टीम को रजत पदक दिलाने वाले खिलाड़ी सूरज चौधरी सम्मानित किया गया

रुड़की। शेफील्ड स्कूल रुड़की में आयोजित अनुभूति 2026 वार्षिक समारोह के अवसर पर शूटिंग बॉल विश्व कप में भारतीय टीम को रजत पदक दिलाने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज चौधरी को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। अपने ही शहर में इस प्रकार मिला सम्मान उनके लिए गर्व और भावुक कर देने वाला क्षण रहा। सम्मान ग्रहण करते हुए सूरज चौधरी ने कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र और देश के लिए गर्व का विषय है तथा यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर विद्यालय के दूरदर्शी चेयरमैन राहुल बिश्नोई जी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है और विद्यालय सदैव प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। प्रधानाचार्या रुचि रावत एवं निदेशक दिनेश शर्मा ने भी सूरज चौधरी को शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए सूरज चौधरी ने कहा कि यदि जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करना है तो अधिक समय मैदान में बिताना चाहिए, क्योंकि खेल का मैदान ही मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और जीतने का जज़्बा सिखाता है। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *