रुड़की। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा, जिला रुड़की द्वारा बजट 2026 को लेकर संत शिरोमणि श्री रविदास मंदिर, रुड़की में एक विस्तृत चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा गरीब एवं वंचित वर्ग के हित में किए गए प्रावधानों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।कार्यक्रम का संचालन एवं नेतृत्व अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीटू मंडावर ने किया। उन्होंने कहा कि बजट 2026 में समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। शिक्षा, स्वरोजगार, आवास, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।इस अवसर पर जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, सुमित अग्रवाल (मंडल अध्यक्ष, रामनगर), अरविंद कुमार (संयोजक), नितिन सांसिया, आकाश छाचर, डॉ. प्रशांत सहगल एवं आयुष बिरला (मंडल अध्यक्ष, अनुसूचित मोर्चा) सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों ने बजट को जनहितैषी बताते हुए इसे समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *