रुड़की।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर व हरिद्वार स्वच्छ हो संकल्प के तहत कलियर अड्डे के पास राणा सांगा घाट पर भाजपा युवा नेता एवं फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन इंजी०चैरब जैन के नेतृत्व में प्रातः स्वच्छता अभियान चलाया गया।इस दौरान टीम ने नहर किनारे फैली गंदगी को साफ करके स्वच्छता का संदेश दिया।अभियान की शुरुआत करते हुए इं०चैरब जैन ने कहा की आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक होना चाहिए।उन्होंने लोगों से नहर किनारे कूड़ा न फैलाने की अपील करते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है,साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नगर के बीच से होकर गुजरने वाली सोलानी नदी एवं गंगा नहर को स्वच्छ रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।भाजपा नेता दीपक पांडे कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं है,बल्कि हमारी दिनचर्या का हिस्सा बननी चाहिए।जब तक प्रत्येक नागरिक स्वयं जिम्मेदारी नहीं लेगा तब तक स्थायी स्वच्छता संभव नहीं है।कहा कि गंगा नहर एवं सोलानी नदी हमारी धरोहर हैं श,इन्हें स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य है।भविष्य में नियमित रूप से ऐसे स्वच्छता अभियानों को जारी रखा जायेगा।मुख्यमंत्री के आह्वान पर पूरे जनपद में यह स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।इस दौरान रुड़की स्वच्छ हो अभियान के तहत संकल्प लिया गया।इस मौके पर भाजपा एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आयुष बिरला,आषीश जैन,शिवा स्नेही, केशव,अक्षय पाल,आकाश गौतम, अनिल थापा,नवल जोशी,राजन कुमार, तरुण घाघट,जुनैद मलिक आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Samarth Bharat News