रुड़की। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय रुड़की में पार्टी के प्रेरणास्रोत, महान चिंतक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं सम्मान के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने ‘अंत्योदय’ का जो विचार दिया, वह आज भी भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और योजनाओं का मूल आधार है। डॉ. मधु सिंह ने कहा कि अंत्योदय का अर्थ है समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना, और केंद्र व राज्य सरकार इसी भावना के साथ कार्य कर रही हैं। राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने अपने वक्तव्य में पंडित जी के राष्ट्रवाद एवं सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित विचारों को आज की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप विकास मॉडल प्रस्तुत किया, जो केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि नैतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक उन्नति पर भी बल देता है। उनका एकात्म मानववाद का सिद्धांत मानव और समाज के संतुलित विकास की बात करता है। प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि पंडित जी का जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने के लिए अथक परिश्रम किया और अपने विचारों से भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। एडवोकेट बृजेश त्यागी ने भी पंडित जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सादगी, समर्पण और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की भावना हमें उनसे सीखनी चाहिए। कार्यक्रम में राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, जिला महामंत्री सागर गोयल कार्यक्रम संयोजक सोनू धीमान, सहसंयोजक सतीश सैनी, जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह, संजीव तोमर,प्रवेश प्रिया, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल,जिला मंत्री प्रतिभा चौहान, नवनीत सिंह, सचिन झबरेड़ी, कार्यालय प्रभारी कदम सिंह, सह प्रभारी अंकित गौतम, आदित्य रोड, सुदेश चौधरी, नीलकमल शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, बृजमोहन सैनी सावित्री मंगला,अरुण लोहान,महेंद्र काला , विनय बालियन उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके आदर्शों के अनुरूप समाज निर्माण का संकल्प लिया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on X (Opens in new window) X Related Post navigation मोंटफोर्ट स्कूल रुड़की में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज चौधरी का प्रेरणादायक सम्मान मेलाधिकारी की अध्यक्षता में कुंभ मेला को लेकर परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित* *कुंभ मेले की व्यवस्थाओं एवं कार्यों पर विस्तृत चर्चा, विभिन्न हितधारकों से लिया गया फीडबैक* *चार जिलों के अंतर्गत लगभग डेढ़ सौ वर्ग किमी क्षेत्र को मेला क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव* *मेला क्षेत्र को 32 सेक्टरों में विभाजित कर प्रस्तावित व्यवस्थाओं को लेकर मेला प्रशासन की माइक्रो प्लानिंग तैयार*