रुड़की।आज सब्जी मंडी में चल रहे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के समय स्पष्ट किया गया कि सब्जी मंडी को आधुनिक और सुव्यवस्थित स्वरूप देने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि स्थानीय लघु व्यापारियों और विक्रेताओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। मंडी परिसर में साफ-सफाई, व्यवस्थित दुकानें, सुगम आवागमन और ग्राहकों के लिए बेहतर माहौल सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्र के व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बताया गया कि नए स्वरूप में तैयार होने के बाद मंडी परिसर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा और व्यापार में सुगमता लाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News