रादौर, 9 फरवरी: प्रदेश में कट रही बुढ़ापा पेंशन को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल सैनी समाज रादौर के प्रधान संदीप सैनी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ स्थित निवास पर मिला। संदीप सैनी ने मुख्यमंत्री के समक्ष आय के आधार पर काटी जा रही वृद्धों की पेंशन के मामले को रखा। जिस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संदीप सैनी को आश्वासन दिया कि वृद्ध उनके लिए सम्मानीय है। उनकी पेंशन के मामले को लेकर वह जांच करवायेंगे। वहीं जिसने गलत तरीके से पेंशन लगवाई है, केवल उनकी पेंशन काटी जायेगी। सही माध्यम से लगाई गई पेंशन को काटा नहीं जायेगा। प्रधान संदीप सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हर जरूरतमंद से मिलकर उनके कार्य करवाये है। जिससे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सभी के चहेते बने हुए है। समाजसेवी राजू गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में ताऊ देवी लाल के बाद लोगों की समस्याएं सुनने वाला मुख्यमंत्री निर्वाचित हुआ है। ताऊ देवीलाल भी उनसे मिलने गए लोगों को बिना चाय पानी के आने नहीं देते थे। यहीं व्यवहार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का है। रादौर – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भेंट करते प्रधान संदीप सैनी व अन्य। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on X (Opens in new window) X Related Post navigation Rashifal 10 Feb: इन पांच राशि वालों की आय में हो सकता है इजाफा और नौकरी में प्रमोशन के योग आचार्य पंडित कैलाश चंद शास्त्री 9719598850 क्रांतिकारी शालू सैनी वृद्धा आश्रम के उद्घाटन पर बोली,जब अपनों ने ठुकराया तब बेटी बनकर सामने आई शालू सैनी लावारिसों की वारिस ने खोला बुजुर्गों के लिए सम्मान और अपनत्व का घर