किसानों के द्वारा गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया

उत्तराखंड राज्य किसान आयोग उपाध्यक्ष श्री अजीत चौधरी जी की उपस्थिति में भगवानपुर ब्लाक के गांव रूहालकी में अनिल चौधरी जी के निवास पर किसानों के द्वारा गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया । साथ ही उद्यान विभाग से पप्पन यादव जी उद्यान प्रभारी भगवानपुर,अमन सैनी जी उद्यान सहायक के द्वारा सरकार की ओर से चलाई जा रही पोलीहाउस पर 80% सब्सिडी, फसल बीमा योजना, लघु उद्योग जैसी खेती की योजनाओं की जानकारी दी एवं उपाध्यक्ष जी द्वारा अनिल चौधरी जी के सेब,अमरूद के बाग को देखकर उनसे नवाचार पर चर्चा की ।
इस अवसर पर किसान यशवीर सिंह जी, मनोज चौधरी जी, अध्यक्ष विराट गोयल जी, श्री वैभव अग्रवाल जी, श्री सुरेन्द्र सिंह जी, श्री ऋषिपाल जी, श्री राजपाल जी, श्री अरविन्द कुमार जी, श्री राजवीर सिंह जी, श्री संजय प्रधान जी, श्री अजय शर्मा जी, श्री प्रवीण आर्य जी, श्री राजेश कुमार जी सहित अनेक गणमान्य किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *