रुड़की। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा जिला रुड़की द्वारा सुभाष नगर स्थित बाला जी गार्डन में ‘बजट चौपाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत केंद्रीय बजट के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी देना रहा। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा डॉ. जानकी नौटियाल ने संबोधित किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने की। वक्ताओं ने बजट की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह बजट देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने और वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों को विकासोन्मुख बताते हुए कहा कि बजट से सभी वर्गों को लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम् और स्वागत गीत के साथ हुई, जबकि समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक सावित्री मंगला, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रतिभा सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष संदीप पुरी सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में नंदा ऐरी, वीरमती यादव, रश्मि चौधरी, मंजू रावत, ममतेश चाहल, आरती बहुखंडी, तृप्ति कंसल, कमला बमोला, बृजेश शर्मा, हेमा बिष्ट, अनुराधा, पुष्पा ऐठानी और संगीता सैनी समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा नीलकमल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी तोमर और पूर्व जिला मंत्री आशा धस्माना ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Samarth Bharat News