रुड़की। आज आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर का 31वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि डॉ अंजलि अग्रवाल,अतुल मित्तल, विद्यालय उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुलश्रेष्ठ, विद्यालय सह प्रबन्धक दिनेश सिंह पंवार, प्रबन्ध समिति के सदिस्य जे0पी0 शर्मा, आर0 के0 बंसल, प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह, उपप्रधानाचार्य मोहन सिंह मटियानी एवं भवन प्रभार जसवीर सिंह पुण्डीर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। यज्ञ संस्कृताचार्य विवेक पाण्डेय एवं योगेश शास्त्री द्वारा सम्पन्न कराया गया। स्थापना दिवस पर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गये सांस्कृतिक गीत, लघु नाटिका एवं वेदऋचाओं ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय से प्रकाशित होने वाली ’’अनवरत’’ पत्रिका का विमोचन किया गया। इस पत्रिका के विशेषाँंक संघ के 100 वर्ष, नई शिक्षा नीति 2020 तथा आर्य समाज के 150 वर्ष है। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रान्तीय, क्षेत्रीय, राष्ट्रीय, एस0जी0एफ0आई0 तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कार प्रदान किये गये। इस अवसर पर डॉ0 अंजलि अग्रवाल ने अपने अध्यक्षीय आशीर्वचनों में कहा कि शिक्षा और विद्या का समन्वय बहुत जरुरी है। क्योंकि विद्या आध्यात्मिक और शिक्षा सांसारिक ज्ञान है इसके साथ ही विद्यालय के होनहार छात्र-छात्राओं को विभिन्न शैक्षणिक, बौद्धिक एवं खेलकूद क्रिया-कलापों में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं परिणामों के लिए शुभकामनायें दी। विद्यालय उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुलश्रेष्ठ ने स्व. डॉ. आर्य के जीवन के संस्मरणों को साझा करते हुए उनके बहुआयामी व्यक्तित्व की मुक्त कंठ से प्रशन्सा की एवं विद्या भारती से सम्बद्ध अपना विद्यालय छात्र-छात्राओं को संस्कारवान शिक्षा प्रदान कर रहा है इसके साथ ही समय-समय पर छात्रों को अन्य पाठ्य सहगामी क्रियाओं में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसी का परिणाम है कि विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य को पूरा कर रहा है। प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह ने उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि विद्यालय के शिक्षक निरन्तर अपने अध्यापन कार्य में नवीनता, रोचकता लाकर नैतिक मूल्यों एवं जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा के द्वारा शैक्षिक व्यवस्था को सफलतापूर्वक संचालित करने का सफल प्रयास कर रहे हैं। विद्यालय का स्थापना दिवस प्रतिवर्ष विद्यालय अध्यक्ष, देश के प्रतिष्ठित एवं प्रसिद्ध वैज्ञानिक पदमश्री स्वर्गीय डॉ. आनन्द स्वरुप आर्य एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या आर्या की वैवाहिक वर्षगाठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर केशव भवन प्रभारी शमा अग्रवाल, आनन्द कुमार तथा समस्त शिक्षक शिक्षिकायें एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on X (Opens in new window) X Related Post navigation बहुउद्देशीय मंगलौर पूर्वी किसान सेवा सहकारी समिति पर नीलम निर्विरोध संचालक निर्वाचित संस्कारयुक्त शिक्षा से राष्ट्र निर्माण, भौतिक विकास मात्र साधन : योगी आदित्यनाथ आधुनिक शैक्षिक इंफ्रास्ट्रक्चर से गांवों का कायाकल्प, पलायन पर लगेगा अंकुश